सिद्धार्थ, अप्रैल 11 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती (डीआईजी) संजीव त्यागी ने कहा कि समय के साथ समाज में बड़े बदलाव आए हैं। पहले कृषि कार्य में नंदी (बैल) की भूमिका महत्वपूर्ण थी, लेकिन अब उसकी जगह आधुनिक कृषि यंत्रों ने ले ली है। उन्होंने कहा कि भारत पारंपरिक रूप से पुरुष प्रधान समाज रहा है, लेकिन बदलती अर्थव्यवस्था और सामाजिक संरचना के कारण महिलाएं आज पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं।उन्होंने कहा कि समय के साथ छात्राएं अनुशासन को तरजीह दें। आत्मनिर्भरता, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की सलाह दी और साथ ही मोबाइल के दुष्प्रभावों के प्रति भी सचेत ...