गंगापार, सितम्बर 8 -- हंडिया, हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धनूपुर में पुरुष प्रधानाचार्य की तैनाती को लेकर विरोध के स्वर तेज होते जा रहे हैं। 30 जुलाई 2026 की तैनाती में पुरुष प्रधानाचार्य की नियुक्ति किए जाने पर राजकीय शिक्षक संघ ने भी आपत्ति जताई है।वहीं, कॉलेज की कुछ छात्राओं ने भी प्रधानाचार्य की तैनाती को लेकर नाराजगी जताई है। छात्राओं का कहना है कि जब से पुरुष प्रधानाचार्य की तैनाती हुई है, तभी से विद्यालय में कुछ पुरुष शिक्षकों की भी तैनाती की गई है। छात्राओं के अनुसार इससे बालिका विद्यालय का माहौल पहले की अपेक्षा अलग महसूस हो रहा है और इसे लेकर कई छात्राएं सहज नहीं हैं। छात्राओं का कहना है कि बालिका विद्यालय में प्रधानाचार्य सहित शिक्षकों की तैनाती को लेकर उनकी भावनाओं और अभिभावकों की अपेक्षाओं को भी ध्यान में रखा ज...