बांका, दिसम्बर 2 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। आगामी 21 नवंबर 2025 से 12 दिसंबर 2025 तक चलने वाले पुरुष नसबंदी पखवाड़ा को सफल बनाने के उद्देश्य से सोमवार को प्रखंड मुख्यालय वैशम स्थित बीडीओ कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अजेश कुमार ने की। बैठक में सीडीपीओ रजनी कुमारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आशीष कुमार व स्वास्थ्य प्रबंधक परशुराम सिंह सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान राज्य स्तर से प्राप्त लक्ष्य को समय पर पूरा करने को लेकर रणनीति बनाई गई। बीडीओ ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अभी से ही इस अभियान में सक्रिय रूप से जुट जाएँ, ताकि निर्धारित लक्ष्य समय से पूर्व हासिल किया जा सके। उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के सभी गांवों में आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.