लातेहार, दिसम्बर 2 -- मनिका, प्रतिनिधि। प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिका से मंगलवार को पुरुष नसबंदी जागरूकता अभियान के तहत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिव्य क्षितिज कुजूर ने हरी झंडी दिखाकर रथ को जागरूकता रथ को रवाना किया । यह रथ अगले कई दिनों तक प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों और गांवों में जाकर पुरुष नसबंदी से जुड़े मिथकों को दूर करने, परिवार नियोजन के महत्व को समझाने तथा सुरक्षित और स्थायी उपायों की जानकारी देने का काम करेगा। इस अवसर पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि पुरुष नसबंदी एक सुरक्षित, सरल और प्रभावी प्रक्रिया है, जिसके बारे में जागरूकता फैलाना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में मनोहर प्रसाद, नमन कुमार, राहुल कुमार, पवन कुमार, अमित सिंह, रौशन कुमार, अभय कुमार, मसूद आलम, बीटीटी टीम तथा सहिया कार्यकर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.