उन्नाव, नवम्बर 26 -- उन्नाव। पुरुष नसबंदी पखवाड़े के तहत सीएमओ कार्यालय से एसीएमओ डॉ.एचएन प्रसाद व डॉ.नरेंद्र सिंह ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर परिवार नियोजन तथा पुरुष नसबंदी की अहमियत के बारे में जागरूकता फैलाएगा। वाहन पर चस्पा परिवार नियोजन के साधनों की जानकारी तथा माइक्रोफोन से संदेश देकर लोगों को समझाया जाएगा कि परिवार नियोजन केवल महिलाओं की जिम्मेदारी नहीं, पुरुषों को भी अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। डॉ.एचएन प्रसाद ने बताया कि पुरुष नसबंदी न तो दर्दनाक है, न टांके लगते हैं, न ही इससे पुरुष की पौरुष क्षमता पर कोई असर पड़ता है। यह सरल ऑपरेशन मात्र दस मिनट में पूरा हो जाता है, बाद में मरीज अपने रोजमर्रा के काम बिना परेशानी के कर सकता है। अभियान के तहत गांव में नुक्कड़ नाटक भी आयोजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.