लखनऊ, फरवरी 12 -- दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से महिला सशक्तिकरण उड़ान कार्यशाला गोमती नगर लोहिया पार्क में हुई। साध्वी रितु भारती ने कहा कि समाज में जब पुरुष और नारी दोनों को समान अधिकार और अवसर मिलते हैं तो समाज में एक सकारात्मक परिवर्तन आता है। दोनों को एक दूसरे के साथ मिलकर काम करना चाहिए और आपस में सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर साध्वी शालिनी भारती, सुदेशना भारती, रसना तिवारी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...