हरदोई, मार्च 20 -- हरदोई। पुरुष इलेक्ट्रीशियन और महिलाएं सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण के लिए आवेदन करें। उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में अन्य पिछड़ा वर्ग के 18 से 45 वर्ष के बेरोजगार व्यक्तियों को स्वरोजगार युक्त बनाने हेतु 37 प्रशिक्षणार्थियों को चार माह का सामूहिक प्रशिक्षण जिला उद्योग केन्द्र कार्यालय पर दिया जाएगा। इसमें पुरुषों हेतु इलेक्ट्रीशियन व महिलाओं के लिए सिलाई-कढ़ाई में एक माह का उद्यमिता विकास हेतु सैद्वान्तिक तथा तीन माह का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद प्रमाण-पत्र के साथ 1250 रुपये प्रतिमाह अधिकतम 5000 रुपये का मानदेय डीबीटी के माध्यम से दिया जायेगा। सिंह ने कहा है अभ्यर्थियों का चयन शैक्षिक योग्यता एवं अनुभव तथा साक्षात्कार के आधार पर होगा। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग...