गंगापार, मई 22 -- लोक कल्याण के लिए क्षेत्र के ऊंचडीह उपरौध ग्राम पंचायत के कुशलपुर गांव में स्थित श्रीनाथेश्वर महादेव मंदिर में पूरे पुरुषोत्तम महीने तक एक महीने तक रुद्राभिषेक तथा साथ में 5 लाख महामृत्युंजय का जाप किया जा रहा है। कार्यक्रम का समापन 15 जून को होगा। कार्यक्रम में कुशलपुर गांव के कृपा शंकर त्रिपाठी तथा मुख्य आचार्य देवता प्रसाद द्विवेदी रहे। इसी तरह क्षेत्र के बादपुर गंगा तट पर स्थित बूढ़े नाथ महादेव मंदिर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख व भाजपा नेता अशोक सिंह द्वारा पूरे एक महीने पुरुषोत्तम मास तक रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप व भजन कीर्तन हो रहा है। यह भी पढ़ें- तामेश्वरनाथ धाम में अधिक मास में होती है नित्य परिक्रमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...