बस्ती, जून 2 -- बस्ती, निज संवाददाता। पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) पर जिले के प्रमुख शिवालयों में सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सोमवार को रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय पाठ सहित विशेष धार्मिक आयोजन हुए। हालांकि इस पूरे माह के दौरान शिवमंदिरों में विशेष पूजन, रुद्राभिषेक, जलाभिषेक और धार्मिक अनुष्ठानों चल रहे हैं। सोमवार सुबह भदेश्वरनाथ मंदिर परिसर में काफी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का दर्शन कर पूजन-अर्चन किया। यह भी पढ़ें- भगवान शिव का 1008 कमल पुष्प से रुद्राभिषेकहर्रैया क्षेत्र के शिवालयों मे गूंजा हर-हर महादेव शहर से सटे प्राचीन तिलकपुर स्थित जागेश्वरनाथ मंदिर, देवरिया शिवमंदिर, कड़र शिवमंदिर, बेहिलनाथ, भारीनाथ तथा गिरजानागेश्वरनाथ धाम में श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवा...