बक्सर, जून 13 -- कामना बाबाब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर में सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प व अन्य पूजन सामग्री से पूजा ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। जेठ पुरुषोत्तम मलमास माह की शिवरात्रि के अवसर पर शनिवार को बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा। हजारों श्रद्धालुओं ने ओम नमः शिवाय के जयघोष के साथ बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इसके साथ परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। मंदिर में दर्शन और जलाभिषेक के लिए ब्रह्मपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- आज शाम 07:18 मिनट से मिट्टी से शिवलिंग बनाकर करें पूजा, नोट करें चमत्कारी उपाय भीषण गर्मी और तीखी धूप के बावजूद श्रद्धालु...