वाराणसी, मई 18 -- वाराणसी। पुरुषोत्तम मास में श्रीरामकथा सम्मेलन से पूर्व रविवार को मंगलयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को शीतल पेय वितरित किया गया। श्री रामचरित मानस समिति (नाटी इमली) की ओर से रामकटोरा और नित्य नया हनुमान मंदिर के पास शिविर लगाया गया। इंडियन एडवोकेट एसोसिएशन, श्री नान्हू-कान्हू बाबा सेवा समिति के लोगों ने सहयोग प्रदान किया। शिविर का उद्घाटन डॉ. अरविंद गांधी ने किया। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शशि वर्मा, महामंत्री राकेश कुमार गुप्ता, बलदाऊ, सुल्तान खान मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नाटी इमली में श्रीरामकथा सम्मेलन शुरू यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण के संदेश संग पदयात्रा पर निकले संत यह भी पढ़ें- पुरुषोत्तम मास: राधे कृपा परिवार का उत्सव आरंभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...