शाहजहांपुर, मई 24 -- शाहजहांपुर। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर शनिवार को चित्रा टॉकीज मोड़ पर सिद्धि ट्रेडर्स की ओर से विशाल भंडारा एवं शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्तुति गुप्ता, अर्पित गुप्ता व तन्मय गुप्ता के संयोजन में हुआ कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण, पूजन-अर्चन एवं भोग लगाकर की गई। इसके उपरांत कन्याओं को भोजन कराया गया और राहगीरों को शरबत पिलाने के साथ रोक-रोककर भंडारा प्रसाद ग्रहण कराया गया। कार्यक्रम में पहुंचे चन्द्रशेखर खन्ना उर्फ धीरू ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और अपनेपन का संदेश देते हैं। यह भी पढ़ें- हनुमान जी का पूजन अर्चन कर हुआ भंडारे का शुभारंभ उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में प्यासे राहगीरों को शरबत पिलाना पुण्य का कार्य है। इस अवसर प...