अयोध्या, मई 25 -- अयोध्या। पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में सोमवार से जानकी घाट स्थित कनक महल में नौ दिवसीय रामकथा का शुभारम्भ हो गया। गुरु कृपा कुंज स्वर्गद्वार के आचार्य मोहित शरण के श्रीमुख से आयोजित रामकथा की रसवर्षा का आनंद लेने मुम्बई, हैदराबाद, काठमांडू व प्रदेश के विभिन्न जिलों से श्रद्धालु गण यहां पहुंचे हैं। इस कथा औपचारिक अनावरण मणिराम छावनी के महंत कमलनयन दास शास्त्री ने किया । उन्होंने कहा कि भगवान की कथा मन, बुद्धि और विचार सभी को पवित्र भगवद चरणानुरागी बनाती है जिससे जीवन कल्याण अवश्यंभावी है। इसके पहले बाजे-गाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। यह कलश यात्रा कनक महल से होकर जानकी घाट होते हुए हनुमानगढ़ी चौराहे से रामपत से सीधे सरयू तट पहुंची। यहां देवी मां का पूजन करने के उपरांत श्रद्धालु गण गंतव्य पर जल लेकर लौटे। वहीं सा...