वाराणसी, मई 17 -- वाराणसी। पुरुषोत्तम मास के अवसर पर नाटी इमली स्थित नित्य नया हनुमान मंदिर में श्रीराम कथा सम्मेलन का आयोजन 17 मई से आरंभ होगा। श्री पुरुषोत्तम मास राम कथा आयोजन समिति की ओर से यह होने वाली कथा पूरे एक महीने चलेगी। प्रत्येक अधिमास में मंदिर में राम कथा का आयोजन वर्ष 1988 से हर तीसरे साल किया जाता है। समिति के अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य डॉ.उमंगनाथ शर्मा के अनुसार कथा प्रत्येक संध्या सात बजे से आरंभ होकर रात्रि 11 बजे तक चलेगी। पहले दिन मंगल कलश यात्रा प्रात: छह बजे आयोजन स्थल से निकाली जाएगी। आयोजन को शुरू किए जाने का 59वां वर्ष होने के नाते कलश उठाने वाली महिलाओं की संख्या भी 59 रखी गई है। यह भी पढ़ें- शंकोसाई रोड नंबर-2 शीतला मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा 18 से बाजेगाजे के साथ निकाली जाने वाली मंगल कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से...