अयोध्या, जून 14 -- अयोध्या। पुरुषोत्तम मास के अंतिम पर्व पर रविवार को श्रद्धा, आस्था और सनातन संस्कृति का अनुपम वैभव देखने को मिला। विश्व शांति, मानव कल्याण और समस्त सृष्टि के मंगल की कामना के साथ आयोजित 25 दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ का समापन मां सरयू के तट पर भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजनों के बीच हुआ।

महायज्ञ का समापन समारोह कच्चा घाट पर आयोजित कार्यक्रम में मां सरयू का विधि-विधान से दुग्धाभिषेक किया गया और भव्य आरती उतारी गई तथा 1100 मीटर लंबी चुनरी और 251किलो पुष्पमाला अर्पित कर विश्वकल्याण का संकल्प दोहराया गया। यंकाल सरयू तट पर वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और जयघोषों के बीच मां सरयू का पूजन एवं दुग्धाभिषेक किया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने मां सरयू को 1100 मीटर लंबी चुनरी व पुष्पों से निर्मित माला भी समर्पित की गई, जिससे पूरा घाट भक्ति...