कोडरमा, जून 15 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। इस वर्ष पुरुषोत्तम मास एक विशेष महासंयोग के साथ सोमवारी अमावस्या के साथ विदा हो गया। अमावस्या का सोमवार को पड़ना इसे और अधिक पुण्यदायी बनाना। आज 16 जून से शुद्ध ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष का आरंभ हुआ और चार दिनों बाद 19 जून से विवाह समेत सभी मांगलिक कार्यों पर लगा विराम समाप्त हो जाएगा। कोडरमा के आचार्य मनी बाबा के अनुसार, करीब एक माह तक चले पुरुषोत्तम मास के दौरान विवाह, गृह प्रवेश, उपनयन, मुंडन एवं अन्य शुभ संस्कार स्थगित रहे। अब शुभ मुहूर्तों की वापसी के साथ ही शहर से लेकर गांवों तक शहनाइयों की गूंज सुनाई देने लगेगी。 यह भी पढ़ें- मलमास खत्म, अब बजेगी शहनाई, बाजारों में लौटी रौनक19 जून से शुभ मुहर्त का आरंभ बताया 19 जून से 12 जुलाई तक विवाह और अन्य मांगलिक कामों के लिए अनुकूल समय रहेगा। वैवाहिक सीजन शुरू...