वाराणसी, मई 17 -- वाराणसी। राधे कृपा परिवार की ओर से महमूरगंज स्थित रॉयल रेजिडेंसी में माहव्यापी उत्सव शुरू हुआ। पुरुषोत्तम माह के पहले दिन श्रीराम चरित मानस का अखंड पाठ आरंभ हुआ। 11 ब्राह्मणों ने मानस की पोथी की विधिवत पूजा कराई। यजमान के रूप में उमा अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, अंजू डोलिया, आशा अग्रवाल और शिखा अग्रवाल ने संकल्प लिया। यह उत्सव पूरे एक महीने चलता रहेगा। इस दौरान श्रीराधा-कृष्ण की युगल छवि के नित्य अलग-अलग मनोरथ के दर्शन होंगे। भजनों से ठाकुरजी को रिझाया जाएगा। यह भी पढ़ें- नाटी इमली में श्रीरामकथा सम्मेलन शुरू यह भी पढ़ें- श्री गोपाल मंदिर में पुरुषोत्तम मास पर अखंड जप महायज्ञ शुरू यह भी पढ़ें- श्रीराम चरित मानस का मास पारायण आरंभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...