वाराणसी, मई 20 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। काशी सहित संपूर्ण भारत में खुशहाली के लिए उत्तर प्रदेश भाईचारा कमेटी की ओर से सोमवार को पुरुषोत्तम भगवान का विशेष पूजन किया गया। कमेटी के सदस्यों ने अध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में मंदिर पहुंच कर अर्चना की।सदस्य बड़ादेव मैदान में इकट्ठा हुए। पूजन सामग्री, भोग आदि लेकर पुरुषोत्तम भगवान के चित्र के साथ हौज कटोरा स्थित मंदिर रवाना हुए। मंदिर में सभी ने भगवान को 33 मालपुआ 33 तुलसीदल, तुलसी की माला, केला, पान आदि अर्पित किए। मंदिर के पृष्ठभाग स्थित गोदावरी कूप पर 33 ताग वाली बातियां जलाईं। इसके बाद गर्भगृह की 33 परिक्रमा की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर के महंत पं.श्रीशंकर दीक्षित ने पूजन सामग्री अर्पित की। इस दौरान महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, महेशचंद्र महेश्वरी, अमिताभ दीक...