गया, जुलाई 11 -- मिशन सेवा के तहत आरपीएफ ने एक घायल यात्री को समय पर सहायता पहुंचाकर मानवता का परिचय दिया। गाड़ी संख्या 12801 अप पुरी-आनंद विहार पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रा कर रहा एक युवक का पैर चलती ट्रेन में गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ट्रेन के गेट पर बैठे युवक का पैर प्लेटफॉर्म से टकराने से यह हादसा हुआ। पहाड़पुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रेन से उसे उतारकर उपचार कराकर उसकी जान बचाई। यह घटना शनिवार दोपहर की है। आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि घायल युवक संजय गोस्वामी (23), पिता-मिठू गोस्वामी, ग्राम-पलिया लोहनी, थाना-मिल्कीपुर, जिला-अयोध्या (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: चलती ट्रेन से उतरने के दौरान यात्री पटरी पर गिरा, आरपीएफ ने बचाई जान वह अपने चचेरे भ...