पुरुषोत्तम एकादशी पर किया हवन-पूजन
गोरखपुर, जून 11 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। तारामंडल स्थित श्री बालाजी मंदिर में ज्येष्ठ मास की पुरुषोत्तम एकादशी पर गायत्री परिवार एवं मातृशक्तियों द्वारा विधि-विधान से पूजन, पाठ एवं हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्व कल्याण और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए बालाजी दरबार में प्रार्थना की गई। बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र मणि तिवारी के मार्गदर्शन में पंडित शुभम शास्त्री ने अनुष्ठान संपन्न कराया। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष बनाना कुमार दुबे 'बबलू' एवं सचिव आशुतोष कुमार राजेश ने बताया कि प्रत्येक एकादशी को मातृशक्तियों के सहयोग से यह धार्मिक आयोजन किया जाता है। अंत में सभी प्रतिभागियों का स्वागत, अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.