बिहारशरीफ, मई 27 -- पुरुषोत्तमी पूर्णिमा रविवार को, श्रद्धालु करेंगे पुण्यदायी स्नान राजगीर मलमास मेले में होगा दूसरा शाही स्नान साधु-संतों के साथ उमड़ेगी आस्था की भीड़ पावापुरी, निज संवाददाता। अधिमास पुरुषोत्तम मास की पावन पूर्णिमा पर इस रविवार 31 मई को राजगीर धर्म, आस्था और सनातन परंपरा के रंग में पूरी तरह सराबोर रहेगा। यह भी पढ़ें- पुरुषोत्तमी एकादशी पर श्रद्धालुओं ने रखा व्रत, मंदिरों में उमड़ी आस्थाशाही स्नान का आयोजन विश्व प्रसिद्ध राजगीर मलमास मेले के तहत दूसरे शाही स्नान का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश के विभिन्न अखाड़ों से आए साधु-संत, महात्मा और काफी संख्या में श्रद्धालु पवित्र सरोवरों एवं कुंडों में स्नान कर पुण्य अर्जित करेंगे। पूर्णिमा तिथि को पुरुषोत्तम मास का विशेष फलदायी दिन माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन पवित्र स्...