समस्तीपुर, फरवरी 3 -- मोरवा। पुरुषोत्तमपुर हलई उपडाकघर सोमवार को नये भवन में शिफ्ट किया गया। पूर्व में संचालित इस उप डाकघर के जर्जर भवन होने की वजह से डाकघर के कर्मचारियों समेत स्थानीय ग्राहकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। यह भवन काफी जर्जर हो गया था। मकान मालिक द्वारा इस भवन के बगल में ही नये बिल्डिंग का निर्माण करा कर डाक विभाग को उपलब्ध कराया गया है। बताया गया कि अक्सर इस पुराने भवन के कारण इन्टरनेट सुविधा में समस्या आती थी। बरसात के मौसम में विभागीय कागजात व दस्तावेज के रख-रखाव में काफी परेशानी होती थी। जगह की कमी के कारण लोगों को आधार बनवाने में भी दिक्कतें आती थी, जिसे डाक निरीक्षक पश्चिमी अनुमंडल, समस्तीपुर व डाक अधीक्षक कार्यालय के प्रयास से विभाग ने पुराने भवन को खाली कर नये भवन में शिफ्ट कर दिया है। इस नए भवन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.