पुरुषों को नसबंदी के लिए तैयार करेंगे स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 10 -- जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण के लिए बेल्हा में पुरुष आगे आने में हिचक रहे हैं। हर साल जहां जिले में 3000 से अधिक महिलाएं नसबंदी करा रही हैं वहीं पुरुषों की संख्या 50 से भी कम है। इसे देखते हुए जिले में तैनात स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पुरुषों की काउंसिलिंग कर उनके मन से भ्रांतियों को दूर करें और जनसंख्या स्थिरता दिवस सप्ताह के दौरान प्रत्येक ब्लॉक से कम से कम दो पुरुषों को नसबंदी के लिए तैयार करें। उक्त निर्देश शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय में जनसंख्या पखवारा की तैयारी को लेकर हुई बैठक में दिए गए। यह भी पढ़ें- आज से 18 जुलाई तक चलेगा विश्व जनसंख्या दिवस विशेष अभियान जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए 11 से 18 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए सीएमओ कार्यालय में शुक्रवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.