नई दिल्ली, अगस्त 18 -- आजकल पुरुषों में लो स्पर्म काउंट की समस्या काफी तेजी से देखने को मिल रही है। दरअसल इसके पीछे कहीं ना कहीं बिगड़ते लाइफस्टाइल और रोजमर्रा की ही कुछ छोटी-छोटी आदतें जिम्मेदार हो सकती हैं। कई बार फैमिली प्लानिंग करते समय पुरुषों को समझ ही नहीं आता कि प्रॉब्लम कहाँ हो रही है, जबकि हो सकता है कि कारण यही आदतें हों। फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट डॉ सुनील जिंदल एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताते हैं कि आजकल कई पुरुष रोजाना ये 5 गलतियां कर रहे हैं, जिनकी वजह से उनका स्पर्म डैमेज हो सकता है। ये आदतें इतनी सामान्य हैं कि इन्हें फर्टिलिटी से जोड़कर देखा भी नहीं जाता है, लेकिन ये स्पर्म की संख्या, उनके चलने की क्षमता और क्वालिटी को प्रभावित कर सकती हैं। आइए जानते हैं वो 5 आदतें कौन सी हैं।स्पर्म को डैमेज करने वाली रोजमर्रा की 5 आदतेंगलती...