शिमला, मार्च 27 -- हिमाचल प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को हिमकेयर योजना को लेकर तीखी बहस छिड़ गई। मुख्यमंत्री सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर आमने-सामने आ गए। मामला हिमकेयर योजना से जुड़ा था। इसमें पुरुषों की बच्चेदानी के ऑपरेशन के बिल और आंखों में एक्सपायरी डेट के लेंस लगाए जाने जैसे गंभीर उदाहरण सामने आए हैं। यह योजना पूर्व सरकार में शुरू की गई थी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को सदन में कहा कि हिमकेयर योजना की आंतरिक ऑडिट रिपोर्ट में करीब 100 करोड़ रुपये की अनियमितताओं के संकेत मिले हैं। उन्होंने बताया कि इसी आधार पर सरकार ने इस मामले की विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के किसी भी मामले को बर्दाश्त नहीं करेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।गड़बड़ियां बेहद गंभीर, सरका...