लोहरदगा, जून 20 -- कुडू, प्रतिनिधि लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर शुक्रवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। बंदुआ जंगल में पोल संख्या 509 - 510 के बीच सुबह लगभग सात बजे आनंद बिहार से पुरुलिया की ओर जा रही ट्रेन नंबर 14022 आनंद बिहार टर्मिनल-पुरुलिया साप्ताहिक एक्सप्रेस की चपेट में आने से सात भैंसा (काड़ा) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- फोरलेन सड़क बना पशुओं का आशियाना, बढ़ी हादसे की आशंकाहादसे का कारण बताया जाता है कि पशुओं को एक व्यापारी इस रास्ते ले जा रहा था। इसी दौरान वे रेलवे ट्रैक पर आ गए और तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सात पशुओं के चिथड़े उड़ गए, वहीं कई पशु दूर तक जा गिरे और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन में सवार यात्री भी लगभग ढाई घंटे तक परेशान रहे। हादसे के बाद रे...