नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को पुरुलिया में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 28 सितंबर को केंद्र सरकार के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करेगी। इस समझौते के बाद केंद्र की प्रमुख उड़ान योजना के तहत पुरुलिया जिले में नया हवाई अड्डा बनाया जाएगा। बता दें कि उड़ान योजना का पूरा नाम 'उड़े देश का आम नागरिक' है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन इलाकों को हवाई सेवा से जोड़ना है जहां अभी तक विमान सेवा कम या नहीं के बराबर है। इससे आम नागरिकों तक हवाई यात्रा आसान होगी और दूरदराज के इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। सर्किट हाउस में प्रशासनिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हवाई अड्डा बनाने की सारी तैयारियां अब ...