प्रयागराज, दिसम्बर 19 -- हनुमानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर 4 के त्रिवेणी मार्ग पर शुक्रवार को गोवर्धन मठ पुरी के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के शिविर का भूमि पूजन हुआ। आचार्य रामशंकर शुक्ल ने मंत्रोच्चार के साथ शिविर भूमि एवं धर्मध्वज का पूजन संपन्न कराया। शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती माघमेला में जनवरी के दूसरे सप्ताह में आ सकते हैं। ‌आचार्य राजेश चैतन्य ब्रह्मचारी, अखिलेश ब्रह्मचारी, कैलाश प्रकाश ब्रह्मचारी, आचार्य रामजस द्विवेदी, संतोष त्रिपाठी, बीपी सिंह, मनोज त्रिपाठी, विभवनाथ भारती, राजीव मिश्र राणा, व्यास मुनि, आरके पांडेय, डॉ एलएस ओझा, शुभम सिंह, दीपक शुक्ला, सुरेंद्र पांडेय, अजय पांडेय, नरेंद्र देव त्रिपाठी, ऋषभ द्विवेदी, पंडित आलोक मिश्रा, पंडित प्रवीण पांडेय, विवेक मिश्रा, आयुष सिंह, पंक...