पुरी यार्ड विस्तार से टाटानगर की ट्रेन हो रही लेट
जमशेदपुर, जुलाई 13 -- जमशेदपुर। ओड़िशा के पुरी स्टेशन पर यार्ड विस्तार कार्य शुरू होने से टाटानगर की ट्रेनें लेट होने लगी है। सोमवार को भी पुरी आनंद विहार पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और पुरी ऋषिकेश कलिंगा उसका एक्सप्रेस लेट से टाटानगर पहुंची। ट्रेनों के लेट होने से बिहार, उत्तर प्रदेश व ओड़िशा समेत विभिन्न राज्यों के यात्रियों को परेशानी हो रही है। जानकार बताते हैं कि, पुरी स्टेशन पर यार्ड विस्तार को लेकर पश्चिम बंगाल एवं अन्य मार्ग की ट्रेनों को समय बदलकर भी रवाना किया जा रहा है। इधर, मुंबई मार्ग से गीतांजलि समेत कई ट्रेन भी लेट से टाटानगर आई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.