देवघर, मई 20 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पूर्व रेलवे ने वर्तमान में चल रही 08439/08440 पुरी-पटना-पुरी स्पेशल ट्रेन को नियमित ट्रेन सेवा का दर्जा देते हुए 18405/18406 पुरी-पटना-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया है।

ट्रेन का समय इस फैसले से बिहार, झारखंड और ओडिशा के हजारों यात्रियों को स्थायी एवं सुविधाजनक रेल सेवा का लाभ मिलेगा। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार 18405 पुरी-पटना साप्ताहिक एक्सप्रेस 23 मई 2026 से प्रत्येक शनिवार को पुरी स्टेशन से दोपहर 2:55 बजे रवाना होगी और अगले दिन रविवार को सुबह 11:15 बजे पटना पहुंचेगी। वहीं वापसी में 18406 पटना-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस 24 मई 2026 से प्रत्येक रविवार को दोपहर 1:20 बजे पटना से खुलेगी तथा अगले दिन सोमवार को सुबह 9:45 बजे पुरी पहुं...