अलीगढ़, अगस्त 21 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता ट्रेनों में तस्करी हो रहे मादक पदार्थों की बरामदगी में आरपीएफ ने बड़ी सफलता हासिल की है। शुक्रवार को अलीगढ़ जंक्शन आरपीएफ ने पु़री से आनंद विहार जा रही पुरी-आनंद विहार एक्सप्रेस से 16 पैकेट गांजा बरामद किया। इसकी सूचना टूंडला से अलीगढ़ आरपीएफ को मिली थी।सूचना के अनुसार ट्रेन संख्या 02815 पुरी-आनंद विहार एक्सप्रेस की चेकिंग आरपीएफ स्टाफ टूंडला में कर रहा था। इसी दौरान वेंडर और आरपीएफ टीम को टैयलेट के गैप में कुछ नजर आया। आरपीएफ टूंडला ने चेकिंग शुरू की। इस दौरान गांजा के दो पैकेट बरामद किए गए। इससे पहले और पैकेट निकाले जाते ट्रेन चल दी। जिसकी सूचना अलीगढ़ आरपीएफ को दी गई। ट्रेन के अलीगढ़ पहुंचने पर प्लेटफार्म नंबर चार पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने ट्रेन की जांच के दौरान 16 पैकेट गांजा बर...