पुरा महादेव मेला: तीन दिन में 15 लाख शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक
बागपत, अगस्त 11 -- बागपत। शिवरात्रि के अवसर पर ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रावणी मेले के अंतिम दौर में मंगलवार को सुबह से ही मंदिर में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंचने लगी। हर तरफ हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। कांवड़ियों ने कतारबद्ध होकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर से लेकर आसपास के सभी संपर्क मार्ग श्रद्धालुओं की भीड़ से पटे रहे। मंदिर कमेटी के अनुसार शिवरात्रि पर 10 लाख से अधिक कांवड़ियों और शिवभक्तों ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। दरअसल, मंगलवार सुबह से ही दूर-दराज के क्षेत्रों से कांवड़ियों के जत्थे पुरा महादेव की ओर बढ़ते नजर आए। कांवड़ियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु भी मंदिर पहुंचे। गंगाजल लेकर पहुंचे शिवभक्त पूरे उत्साह और भक्ति के साथ अपनी बार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.