बागपत, अगस्त 17 -- बालैनी। क्षेत्र के पुरा महादेव गांव स्थित ऐतिहासिक भगवान परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर सावन के तीसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शाम तक एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक कर परिवार में सुख शांति की कामना की। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर के बाहर और अंदर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। सीओ दिनभर लगातार सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे। सावन के तीसरे सोमवार को ऐतिहासिक परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर सुबह 3 बजे से ही श्रद्धालुओं के जयकारो से गूंज उठा सुबह 3 बजे से ही श्रद्धालुं मंदिर पहुँचना शुरू हो गए और मंदिर के बहार लंबी लंबी लाइने लगनी शुरू हो गयी। यह भी पढ़ें- पुरामहादेव मंदिर पर जलाभिषेंक को उमडे श्रद्धालु घण्टो इंतेजार करने के बाद भगवान आशुतोष पर भाँग, ...