बागपत, अगस्त 8 -- बालैनी। पुरामहादेव मंदिर पर श्रावणी मेला लगने से एक दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर का हवाई सर्वेक्षण किया। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर देखते ही मंदिर परिसर और आसपास मौजूद शिवभक्तों में उत्साह की लहर दौड़ गई। दोहपर में डीएम और एसपी ने हेलिकॉप्टर में बैठकर कावंड़ियों पर पुष्पवर्षा की। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर सुबह करीब 11 बजे पुरामहादेव मंदिर के ऊपर पहुँचा और मंदिर का चक्कर लगाकर श्रावणी मेले और कांवड मार्ग का हवाई सर्वेक्षण किया। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर मंदिर के ऊपर आते ही शिवभक्तों में खुशी की लहर दौड़ गई और कावंड़ियों ने बोलबम के जयकारों के साथ साथ मुख्यमंत्री के भी जयकारे लगाए। यह भी पढ़ें- VIDEO: योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, मंच के पास ड्रोन उड़ाने वाला पकड़ा गया इसके बाद मुख्यम...