धनबाद, मई 8 -- धनबाद। गुरुवार को पुराना बाजार, मनईटांड़, बरमसिया, दुहाटांड़, धनसार, जोड़ाफाटक, सहित आसपास के क्षेत्रों में दिनभर बिजली नहीं रही। इससे लोग परेशान रहे। बिजली सुबह नौ बजे कटी शाम चार बजे के बाद लौटी। तब लोगों को राहत मिली। लगातार बिजली नहीं होने से लोगों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ा। नया बाजार सब-डिवीजन के सहायक अभियंता सुजीत कुमार का कहना है कि डीवीसी ने 33 केवीए लाइन के मेंटेनेंस कार्य को लेकर छह घंटे बिजली काटी थी। इस कारण लोगों को थोड़ी परेशानी हुई। जबकि रोटेशन पर दूसरी जगहों की बिजली काटकर इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की गई। यह भी पढ़ें- तेज हवा से टूटे जर्जर तार, अघोषित कटौती से बढ़ी परेशानी इससे लोगों को थोड़ी राहत दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...