समस्तीपुर, अप्रैल 12 -- समस्तीपुर। शहर के काशीपुर स्थित प्लस टू तिरहुत एकेडमी के मैदान में करीब 3-4 कठ्ठे में फैला काफी पुराने छात्र-हॉस्टल भवन को अवैध तरीके से जेसीबी लगा कर आनन फानन में तोड़ कर हटाया जा रहा है। तोड़ने के क्रम में इसमें बंद पड़े करीब 15 आलमीरा, 14 पंखे, 15-20 चौकी, कई बेंच, 10 रैक आदि कई कीमती सामान हटा कर कहां रखे गए, इसके बारे में वर्तमान प्रभारी हेडमास्टर सही से जवाब नहीं दे पा रहे हैं। उनसे यह पूछने पर कि स्कूल हॉस्टल भवन को तोड़ने से पहले उन्होंने सक्षम प्राधिकार से अनुमति ली थी, एनओसी के अलावा अन्य प्रक्रिया को पूरा किया गया तथा तोड़ने के बाद इसके कीमती सामान कहां गए, इस पर उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि वे हॉस्टल भवन को नहीं तोड़वा रहे हैं, पूर्व के हेडमास्टर तोड़वा रहे हैं। तोड़ने के क्रम में सभी सामान स्कूल में ह...