आदित्यपुर, जनवरी 8 -- आदित्यपुर।आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 30 में नाली ढंकने के कार्य में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। जागृति मैदान के समीप एमआईजी फ्लैट के पास मुख्य सड़क किनारे गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नाली पर पुराने और जर्जर स्लैब लगाए जाने का खुलासा हुआ।स्थानीय लोगों के अनुसार, संवेदक द्वारा निगम के विभिन्न वार्डों में वर्षों से पड़े पुराने स्लैब को टेम्पो के माध्यम से उठाकर निर्माण स्थल पर लाया जा रहा था। इतना ही नहीं, इन स्लैब पर प्लास्टर कर उन्हें नया दिखाने का प्रयास भी किया जा रहा था। मामले का भंडाफोड़ तब हुआ जब वार्ड संख्या 31 में पड़े पुराने स्लैब को ले जाते हुए लोगों ने देख लिया।बताया जा रहा है कि यह कार्य नगर निगम के जेई सुभाष यादव के निर्देश पर कराया जा रहा था। मामले की जानकारी जैसे ही जिल...