पुराने स्टॉक पर बचत का ऑफर, नई खेप पर बढ़ेंगे दाम
जमशेदपुर, अक्टूबर 3 -- दुर्गापूजा और धनतेरस से पहले इलेक्ट्रॉनिक बाजार में कीमत बढ़ाने की घोषणा से ग्राहकों की चिंता बढ़ गई है। कंपनियों की ओर से एक अक्तूबर से इलेक्ट्रॉनिक सामानों की कीमत में वृद्धि की बात कही गई है। हालांकि, जमशेदपुर के बाजार में इसका असर फिलहाल सीमित है। दुकानदार पुराने स्टॉक को पुरानी कीमत पर ही बेच रहे हैं। नई खेप आने के बाद बढ़ी कीमत लागू होने की संभावना है। कारोबारियों के अनुसार, घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामानों की कीमत में 6 से 8 फीसदी, जबकि मोबाइल की कीमत में करीब 10 फीसदी तक वृद्धि की जानकारी है। तांबा और इलेक्ट्रॉनिक चिप की लागत बढ़ने को इसके पीछे प्रमुख कारण बताया जा रहा है। हालांकि, उत्पाद और कंपनी के अनुसार वास्तविक वृद्धि अलग-अलग हो सकती है। त्योहारी सीजन में इलेक्ट्रॉनिक सामानों की बिक्री बढ़ने की उम्मीद के बीच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.