पुराने सोलानी पुल की सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों से राहगीर बेहाल
रुडकी, मई 17 -- शहर के पुराने सोलानी पुल की सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। पुल पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की खराब हालत के कारण आए दिन वाहन फंस रहे हैं और जाम की स्थिति बन रही है। हालांकि पुल कमजोर होने के चलते भारी वाहन के लिए रोक है। पुल की रैलिंग बेहद छोटी है। जिससे हादसे की भी आशंका बनी रहती है। लंबे समय से समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। पुराना सोलानी नदी पुल कलियर जाने के लिए मुख्य मार्ग है। जहां से रोजाना हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। सड़क पर बने गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार बाइक और स्कूटी सवार असंतुलित हो जाते हैं। वहीं बारिश या पानी भरने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.