शाहजहांपुर, मई 19 -- शाहजहांपुर। बिस्मिल सभागार में सोमवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सर्राफा व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य प्रधानमंत्री के आग्रह के बाद सोने के आयात और बिक्री को लेकर फैल रही भ्रांतियों को दूर करना तथा व्यापारियों को सरकार की मंशा से अवगत कराना रहा। डीएम ने कहा कि हाल के वैश्विक घटनाक्रम, विशेषकर अंतरराष्ट्रीय तनाव और आपूर्ति शृंखला पर पड़े प्रभाव के कारण कच्चे तेल सहित कई वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि देखी गई है। इसका असर सोने के बाजार पर भी पड़ा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत लंबे समय से सोने के आयात पर निर्भर रहा है, लेकिन सरकार का उद्देश्य व्यापारियों के कामकाज को प्रभावित करना नहीं है। शादी-विवाह और सामान्य जरूरतों के लिए आभूषणों की खरीद-बिक्री पूर्व की तरह जारी रहेगी। यह...