शामली, मई 18 -- शामली। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम आलोक कुमार यादव की अध्यक्षता में बुलियन एवं सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों और कारोबारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों, वैश्विक तनाव और सोने की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर पुराने सोने के उपयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। डीएम ने कहा कि वैश्विक स्तर पर चल रहे युद्ध और आर्थिक अस्थिरता के कारण सोने के आयात और कीमतों पर सीधा प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे समय में जरूरी है कि लोग नए सोने की खरीद के बजाय पुराने आभूषणों के रीसाइकिल और रीसैल को प्राथमिकता दें। उन्होंने सर्राफा कारोबारियों से अपील की कि वे ग्राहकों को पुराने सोने के बदले नए आभूषण तैयार कराने के लिए जागरूक करें। यह भी पढ़ें- जीएसटी अधिकारियों ने सराफा व्यापारियों से की वार्ता डीएम ने कहा क...