फरीदाबाद, फरवरी 16 -- बल्लभगढ़,संवाददाता। इंस्टाग्राम पर पुराने सिक्के खरीदने के नाम पर एक युवक से 45 हजार से अधिक रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता निखिल प्रजापति मूल निवासी गांव ककराखोर, जिला गोरखपुर यूपी व वर्तमान में भगत सिंह कॉलोनी, बल्लभगढ़ में किराए पर रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि इंस्टाग्राम पर कॉइन शॉप 2026 नाम से एक आईडी का विज्ञापन देखा, जिस पर दिए गए नंबर पर संपर्क किया। आरोप है कि आरोपी ने ओल्ड कॉइन यानि पुराने सिक्के की फोटो मंगवाने के बाद दूसरे नंबर से व्हाट्सएप पर संपर्क कर सर्विस चार्ज के नाम पर क्यूआर कोड भेजे। युवक से अलग-अलग फीस के बहाने कुल 45 हजार 650 रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर साइबर थाना प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.