प्रयागराज, जनवरी 24 -- प्रयागराज। वंदे मातरम की 150 में जयंती पर शनिवार को पुराने सदन में बैठक होगी। बैठक में वंदे मातरम पर चर्चा होगी। लगभग ढाई साल बाद पुराने सदन में बैठक होने जा रही है। नगर निगम के ऐतिहासिक सदन कक्ष को नया रूप दिया गया है। सदन में झूपर लगा है। पार्षदों के बैठने की सीट बढ़ाई गई है। सीटों को आरामदायक बनाया गया है। नीचे कालीन बिछाया गया है। मरम्मत कार्य होने की वजह से कई बैठकें नगर निगम के नए भवन के हाल में हो रही थी। बैठक की पूर्व संध्या पर नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा ने मुख्य अभियंता दिनेश चंद्र सचान, अवर अभियंता राम सक्सेना के साथ सदन का निरीक्षण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...