प्रयागराज, अप्रैल 5 -- पुराने शहर में बढ़ते लोड के बीच रविवार को कई इलाकों में ट्रांसफॉर्मर खराब होने से घंटों बिजली गुल रही। अतरसुइया, अटाला, ककराहाघाट और करेली क्षेत्र के उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाद में बिजली विभाग ने ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर लगाकर आपूर्ति बहाल कराई। अतरसुइया दुर्गा पूजा पार्क के पास सुबह करीब नौ बजे ट्रांसफॉर्मर से तेज आवाज आने लगी और कुछ ही देर में वह ट्रिप कर गया। फीडर बंद होने से आसपास के कई मोहल्लों की बिजली छह घंटे से अधिक समय तक बाधित रही। बिजलीकर्मियों ने ट्रांसफॉर्मर को ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन चालू करते ही दोबारा ट्रिप होने लगा। अंततः ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर लगाकर आपूर्ति बहाल की गई।अटाला क्षेत्र में जंपर में खराबी आने से करीब आधे घंटे बिजली गुल रही, जबकि ककराहाघाट में जंपर कटने से आपूर्ति...