गुड़गांव, मार्च 10 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर सिटी के पुराने इलाकों में दशकों से सीवर ओवरफ्लो और दूषित पेयजल की मार झेल रहे लाखों लोगों के लिए राहत भरी खबर है। नगर निगम गुरुग्राम ने शहर की लगभग 30 से 40 साल पुरानी जर्जर सीवर लाइनों को पूरी तरह बदलने का मास्टर प्लान तैयार किया है। आबादी और व्यावसायिक दबाव के कारण दम तोड़ चुके पुराने सीवर नेटवर्क को अपग्रेड करने के लिए निगम ने 20 से अधिक संवेदनशील इलाकों की सूची तैयार की है। निगम आयुक्त ने मानसून से पहले इन सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि बारिश के दौरान सड़कों पर गंदा पानी जमा न हो। बता दें कि पुराने शहर के सदर बाजार, जैकबपुरा, गुरुग्राम गांव, सुभाष नगर, नई बस्ती, सिविल लाइंस और पटेल नगर जैसे क्षेत्रों में सीवर लाइनें 4-5 दशक पुरानी हैं। उस ...