नोएडा, मार्च 24 -- त्रैमासिक और वार्षिक कर जमा करने की व्यवस्था खत्म हो चुकी, वाहन मालिकों की कोर्ट में दायर याचिका भी खारिज हो चुकी नंबर गेम30 जनवरी से सभी श्रेणी के व्यावसायिक वाहनों के लिए एकमुश्त कर प्रणाली लागू की है।नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के पुराने व्यावसायिक वाहन मालिकों को भी अब एक मुश्त रोड टैक्स जमा करना होगा। इनमे दस हजार वे वाहन मालिक भी शामिल हो सकते हैं, जिन पर करोड़ों रुपये टैक्स बकाया है। इन वाहन मालिकों को पहले बकाया कर चुकाना होगा और इसके बाद एक मुश्त रोड टैक्स की सुविधा में शामिल होंगे।शासन ने 30 जनवरी से सभी श्रेणी के व्यावसायिक वाहनों के लिए एकमुश्त कर प्रणाली लागू की है। इसमें नए के साथ पुराने वाहनों को भी इस दायरे में शामिल किया गया है। पहले त्रैमासिक और वार्षिक कर जमा करने की व्यवस्था थी, जिसे अब समाप्त कर द...