पूर्णिया, मई 22 -- पूर्णिया। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने कहा कि पूर्णिया में व्यापार मंडल चुनाव वर्षों पुराने वोटर लिस्ट से हो रहा है। यह लोकतंत्र और किसानों के अधिकारों के साथ अन्याय है। एक तरफ सरकार पारदर्शिता और डिजिटल व्यवस्था की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ आज भी आधे से अधिक मृत एवं निष्क्रिय लोगों के नाम पर चुनाव प्रक्रिया चल रही है। इससे साफ जाहिर होता है कि किसानों और व्यापार मंडल से जुड़े वास्तविक सदस्यों की आवाज़ को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। यह केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं बल्कि पदाधिकारी को भी पता नहीं है कि व्यापार मंडल किस तरह चलाया जा सके। यादव ने मीडिया को जारी बयान में कहा है कि यह किसानों के अधिकारों पर सीधा प्रहार है। कांग्रेस शासन काल में किसानों के हित में बात होती थी मगर अब ऐसा कुछ देखने के लिए ...