सासाराम, मार्च 26 -- बिक्रमगंज। काराकाट थाना क्षेत्र के बेलवाई गांव में गुरुवार को पुराने विवादमें दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि पहले पक्ष की संगीता देवी के आवेदन पर नौ लोगों को नामजद किया गया है। मामले में एक की गिरफ्तारी की गई है। बताया कि दूसरे पक्ष से कव्वली कुंवर ने छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमें भैया राम के पुत्र महेंद्र डोम, उनके पुत्र लवकुश डोम और कृष्णा डोम को जेल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...