कौशाम्बी, मार्च 28 -- चरवा थाने के बलीपुर टाटा गांव में शुक्रवार शाम पुराने विवाद को लेकर दबंगों ने सगी बहनों की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से दोनों बहनों को काफी चोटें आई हैं। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बलीपुर टाटा गांव निवासी मुन्नी बेगम पत्नी अच्छे ने बताया कि शुक्रवार दोपहर में उनका पड़ोसियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसकी शिकायत करने वह थाने गई थी। इसी बीच आरोप है कि विपक्षी पिता-पुत्र अपने तीन साथियों के साथ उनके घर पहुंच गए और उनकी पुत्री तबस्सुम से गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने तबस्सुम को पीटना शुरू कर दिया। बड़ी बहन को पिटता देख बचाने पहुंची छोटी बहन समीरा को भी हमलावरों न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.