मेरठ, जून 21 -- फलावदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव टांडी में रविवार देर शाम पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने चाकू, पंच, कील लगी लकड़ी तथा फावड़े से हमला कर दिया, जिसमें तीन युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार एवं चिकित्सीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। रविवार शाम लगभग आठ बजे गांव टांडी निवासी आदित्य पुत्र राजेश, दीपांशु पुत्र नैनसिंह तथा साहिब पुत्र नौशाद ने आपातकालीन सेवा 112 पर कॉल कर मारपीट की सूचना दी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुराने विवाद को लेकर दीपांशु पुत्र फूलकुमार, राजन पुत्र फूलकुमार, आदित्य, कार्तिक पुत्र विक्की तथा हर्ष पुत्र मनोज ने उन पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने चाकू, पंच, कील लगी लकड़ी और फावड़े से वार कर तीनों युवकों को ...